फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: कासगंज में युवक की हत्या, खेत में मिली जली हुई लाश; शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Wed, 15 Apr 2026 12:00 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में खेत में एक युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई, शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस हत्या के बाद सबूत मिटाने की आशंका जताते हुए जांच में जुटी है और मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
कासगंज में युवक की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के खतौली गांव के पास बुधवार की सुबह युवक का शव एक खेत में जला मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव दो दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन

खतौली गांव के पास खेत में बुधवार सुबह ग्रामीणों ने जला शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ सहावर शाहिदा नसरीन और इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। 

फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। मृतक युवक की उम्र लगभग 45 साल है। पुलिस के अनुसार, शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है। हत्या के बाद खेत में लाकर शव जलाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

मृतक युवक ने सफेद शर्ट और नीले रंग की पैंट पहनी हुई थी। पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें