फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाजमंडी चौराहे पर घंटाघर और कठपुला पर बनेगा गोस्वामी संत तुलसीदास द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों। नगरपालिका की 11 माह बाद बोर्ड बैठक पालिका सभागार में अध्यक्ष मुन्नी देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें अनाज मंडी चौराहे पर पालिका की किरायेदारी पर उठी दुकान के स्थान पर भव्य घंटाघर का निर्माण और बदरिया कठपुला पर गोस्वामी तुलसीदास द्वार बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ। कुल 13.83 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर मुहर लगी।
विज्ञापन

तीर्थनगरी में चलने वाले ई-रिक्शा पर वार्षिक लाइसेंस शुक्ल 600 रूपये रखे जाने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी मिली। बदरिया बाईपास रोड स्थित बीएम रोड पर पालिका की भूमि जो वार्षिक किराए पर आवंटित है, किरायेदारों के पट्टे निरस्त कर वहां दुकान निर्माण कर उन्हें किराया उठाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। ताकि पालिका की आमदनी बढ़े।
खाद्य पदार्थ व अन्य लाइसेंस की दरें पुनरीक्षित करने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए प्रोजेक्ट तैयार करने की स्वीकृति मिली।
विज्ञापन

बैठक में सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज, प्रधान लिपिक जयप्रकाश दुबे, कमाल हसन, पंकज भार्गव, ब्रजरानी महेरे, कुमकुम तिवारी, सुनीता दुबे, संजय उपाध्याय, मुकेश कटारे, इंद्र कुमार तिवारी, अमित मिश्र, डा. रविकांत गुप्ता, मुकेश मौर्य, नंदकिशोर, शरद तिवारी, कृष्ण मोहन, धर्मेंद्र, निखिल दीक्षित, विनीता तिवारी, यजोंद्रपाल, अर्जुन, इकरार, महेंद्र, अर्जुन, सत्यवीर, जंगबहादुर, रामसेवक बघेल, नरेष ठाकुर, मीरा देवी, डौली शर्मा, रीना, सुनीता माहेश्वरी, रेशमा, विमलेश, अनीता आदि सभासद, जेई सतेंद्र सिंह सफाई निरीक्षक मुसाहिद हुसैन व पालिकाकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें