फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रात में भी हो रही बोर्डपरीक्षा केंद्रों की रखवाली

Tue, 27 Feb 2024 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यूपी बोर्ड में मंगलवार को हाईस्कूल की गणित एवं इंटरमीडिएट में गृह विज्ञान की परीक्षा होनी है। इसे लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रश्नपत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए रात में भी परीक्षा केंद्रों की रखवाली हो रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सभी केंद्रों पर नियुक्त किए गए पर्यवेक्षण अधिकारी रात में केंद्रों के स्ट्रांग रूम को चेक कर रहे हैं।बोर्ड परीक्षा में प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए सभी केंद्रों पर अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारी किसी प्रकार का रिस्क लेना नहीं चाहते। सभी केंद्रों के लिए लगाए गए पर्यवेक्षण अधिकारी रात में परीक्षा केंद्र पहुंचकर स्ट्रांग रूम चेक करते हैं। इसके साथ ही अन्य सुरक्षा इंतजाम भी देखते हैं। निरीक्षण के दौरान फोटो भी व्हाटसएप पर लिया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने बताया कि बोर्ड परीक्षा केंद्रोें की रात में भी निगरानी की जा रही है। वे स्वयं परीक्षा केंद्रों का रात में निरीक्षण कर रहे हैं। इसके अलावा तैनात किए गए पर्यवेक्षण अधिकारी भी केंद्रों का रात में निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें