लंदन में आगरा के कुलदीप ठाकुर को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
आगरा। भारत में टोल ऑपरेशन और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आगरा के रहने वाले कुलदीप ठाकुर को लंदन स्थित हाउस ऑफ लॉर्ड्स में अंतरराष्ट्रीय समारोह में सम्मानित किया गया। उन्हाेंने टोल ऑपरेशन के क्षेत्र में पारदर्शिता, सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई प्रभावी पहल की हैं। समाजसेवा में सड़क सुरक्षा जागरुकता, आपातकालीन सहायता, कर्मचारियों के प्रशिक्षण और स्थानीय समुदायों के कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई है। कुलदीप ठाकुर ने कहा सम्मान मेरी टीम, सहयोगियों और उन सभी लोगों को समर्पित है, जिन्होंने समाज के लिए बेहतर और सुरक्षित व्यवस्था बनाने में मेरा साथ दिया। मेरा प्रयास आगे भी सेवा, गुणवत्ता और मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करते रहने का रहेगा।