यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के पहले दिन ही अव्यवस्थाएं दिखीं। केंद्रों पर विभिन्न विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं नहीं पहुंच पाईं। परीक्षकों की संख्या भी कम रही। चार केंद्रों पर पहले दिन केवल 5233 काॅपियां ही जांची जा सकीं।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पहले दिन चार केंद्रों पर मूल्यांकन हुआ है। एमडी जैन इंटर कॉलेज में काॅपियों के बंडल बनाने और परीक्षकों के प्रशिक्षण के कार्य मूल्यांकन नहीं हुआ। रविवार से यहां भी मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। पहले दिन पांचों केंद्रों के लिए 693019 काॅपियां भेजी गईं और इनकी जांच के लिए 3084 परीक्षक लगाए गए थे। इसमें से 1693 परीक्षक अनुपस्थित रहे और 1391 ने 5233 काॅपियां जांची हैं। एक-दो दिन में पूर्ण संख्या से काॅपियों का मूल्यांकन होगा।
ये रही मूल्यांकन की स्थिति:
केंद्र आवंटित परीक्षक उपस्थित अनुपस्थित आवंटित कापियां मूल्यांकन
जीआइसी 379 110 269 96873 1010
आरबीएस 389 113 276 119306 1417
एमडी जैन 435 212 223 101714 -
फतेहचंद स्कूल 956 462 493 204810 1079
नगर निगम स्कूल 926 494 432 170316 1727
मूल्यांकन बहिष्कार के लिए परीक्षकों से किया संपर्क
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के पदाधिकारियों ने केंद्रों पर जाकर मूल्यांकन का बहिष्कार करने के लिए परीक्षकों से संपर्क किया। जिलाध्यक्ष चौधरी एसपी सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाली समेत सात सूत्री मांगों के लिए संगठन मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहा है। इस दौरान लव प्रकाश गुप्ता, सलाउद्दीन, आलोक कुमार, अजय पांडेय, वीरेश यादव, सुरेश तिवारी, अलका तिवारी, रहना खातून, कल्पना अग्रवाल, प्रियंका चौधरी आदि मौजूद रहे।