फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सुबह 10:30 बजे से तीन घंटे तक बूथों पर मिलेंगे बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद एम बंगारी ने बताया कि एसआईआर के तहत रविवार को चौथा विशेष अभियान बूथों पर चलेगा। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बीएलओ उपस्थित रहेंगे। ऐसे युवा जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है। वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 भर सकते हैं। त्रुटि सुधार के लिए मतदाता फॉर्म-7 भर सकते हैं। इससे पहले 11, 18 और 31 जनवरी को भी विशेष अभियान चलाए गए थे। अब यह अंतिम अवसर है जब नागरिक अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना व परिवार का नाम जांच सकते हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक हेल्प डेस्क की व्यवस्था होगी। इसमें राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), ग्राम प्रधानों और स्वयंसेवकों का भी सहयोग लिया जाएगा जिससे कोई भी पात्र मतदान से वंचित न रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें