फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे...सात घायल

Mon, 16 Jun 2025 12:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर चले लाठी-डंडे में सात लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के मलावन थाना क्षेत्र में दो पक्षों में रास्ते का विवाद हो गया और जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में सात लोग घायल हो गए, जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन




 

थाना मलावन क्षेत्र के गांव बृहसिंहपुर में रास्ते को लेकर भूरे सिंह और आकाश में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे को लाठी-डंडों, सरिया से मारने-पीटने लगे। सुम्मेर ने पुलिस को बताया कि रास्ते का विवाद न्यायालय में लंबे समय से चल रहा है।

 

रामेश्वर और उसके परिवार ने जबरन रास्ता बंद कर दिया, हमने रास्ता बंद करने का विरोध किया तो रामेश्वर सहित 20 से 30 लोगों ने लाठी, डंडों से परिवार के लोगों को गालीगलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। जिसमें परिवार के आकाश, सुख देवी, उदय चंद्र, विजय को गंभीर चोटें आईं हैं।

 
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के भूरे सिंह ने पुलिस को बताया है कि घर की सीढि़यां बनाने को लेकर विवाद हुआ था। आकाश घर पर आकर गालीगलौज करने लगा। इसी बात पर पूरा परिवार पीटने लगा जिससे दीपक, रामेश्वर और उसे चोटें आई हैं। मलावन थाना प्रभारी रोहित राठी ने बताया कि घायल लोगों का इलाज और चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें