पहले पक्ष की ओर से रेखा ने बताया कि पड़ोसी नरेंद्र वर्मा नाली को लेकर अक्सर गाली-गलौज करते हैं। सोमवार सुबह करीब 8 बजे उनके पति श्याम भदौरिया गेट पर खड़े थे, तभी पड़ोसी मारपीट करने लगे। जब उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इस हमले में रेखा, उनके पति श्याम भदौरिया और बेटा अभिषेक घायल हो गए।
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से नरेंद्र वर्मा ने बताया कि नाली जाम होने के कारण वे तिलु पंप से पानी निकाल रहे थे। तभी श्याम भदौरिया ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें वह भी घायल हो गए। थाना अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रहीं हैं।