फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए बहा खून: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आठ घायल

Thu, 06 Jul 2023 01:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसके बाद गांव में दहशत फैल गई। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें आठ लोग घायल हैं। 
विज्ञापन
लाठी-डंडे से हमला। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना अवागढ़ में  जमीनी विवाद को लेकर ग्राम पौंडरी में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में आठ लोग घायल हुए हैं, जिसमें से एक गंभीर घायल को एटा रेफर किया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

न्यायालय में चल रहा है जमीनी विवाद का केस

अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव पौंडरी निवासी मानपाल पुत्र अमर सिंह का अपने ही गांव के प्रमोद आदि से जमीन को लेकर विवाद न्यायालय में चल रहा है। बुधवार की शाम सात बजे प्रमोद, शैलेंद्र, पंकज, सुखबीर, रहीशपाल, सुनहरी, युवराज, संदीप, सुरेश ने हमला बोल दिया। 

ये भी पढ़ें - 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी: डरी और कुछ सहमी थी वो, कोई न समझ सका दर्द; उठाया खौफनाक कदम

ये हुए घायल 

बताया गया है कि इन सभी ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर मानपाल के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने भी मोर्चा संभाल लिया। दोनों ओर से जमकर बवाल हुआ। झगड़े से गांव में दहशत फैल गई। झगड़े में केला देवी, उर्मिला देवी, विवेक, ओमवती, बनी सिंह, कप्तान सिंह, मिथुन और खूबचंद घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

ये भी पढ़ें - UP: युवती ने धर्म परिवर्तन कर रचाई शादी, अब परिवार से है जान का खतरा, बोली-पति के साथ ही रहूंगी
विज्ञापन

जांच कर रही पुलिस 

वहीं विवेक की हालत को गंभीर देखते हुए एटा रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि मानपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें