प्रशस्ति पत्र के साथ रक्तदान करने वाले महादानी
- फोटो : अमर उजाला
कारगिल विजय दिवस पर शहर के लोगों ने रक्तदान कर अमर शहीदों को नमन किया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को लगाए गए रक्तदान शिविर में लोग पुलिस से अनुमति लेकर आए। उन्होंने जब बताया कि रक्तदान करने जा रहे हैं तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें यह कहकर प्रोत्साहित कि इससे नेक कोई और काम नहीं। ऐसे ही 30 महादानियों रक्तदान किया।
शिविर में सभी का हीमोग्लोबिन, वजन और स्क्रीनिंग करने के बाद ही रक्तदान कराया गया। हीमोग्लोबिन की कमी होने पर एक व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सका। अमर उजाला कार्यालय में लगे शिविर में 21, एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में पांच और जिला अस्पताल बैंक में चार लोगों ने रक्तदान किया।
संबंधित खबर- अमर उजाला फाउंडेशन: 'लहू देश के लिए' देने को 76 महादानी आए, बेटियों ने भी पहली बार किया रक्तदान
सभी को फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। रक्त की इन यूनिटों से जरूरतमंद मरीजों का इलाज होगा। शिविर में एसएन में डॉ. नीतू चौहान, डॉ. अमित शुक्ला, डॉ. देवांश यादव, डॉ. सोनाली, डॉ. गरिमा, जिला अस्पताल में डॉ. एससी वर्मा, डॉ. मोहित बंसल, प्रमोद बघेल, अमित कुलश्रेष्ठ, अनवर खान, दामोदर सिंह, शिव कुमार, अनिल यादव रहे। शिविर में आगरा विकास मंच के राजकुमार जैन का भी योगदान रहा।