फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशनः रक्तदान कर किया कारगिल के शहीदों को नमन, पुलिसकर्मियों ने किया प्रोत्साहित

Mon, 27 Jul 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

30 महादानियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
प्रशस्ति पत्र के साथ रक्तदान करने वाले महादानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारगिल विजय दिवस पर शहर के लोगों ने रक्तदान कर अमर शहीदों को नमन किया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को लगाए गए रक्तदान शिविर में लोग पुलिस से अनुमति लेकर आए। उन्होंने जब बताया कि रक्तदान करने जा रहे हैं तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें यह कहकर प्रोत्साहित कि इससे नेक कोई और काम नहीं। ऐसे ही 30 महादानियों रक्तदान किया।
विज्ञापन


शिविर में सभी का हीमोग्लोबिन, वजन और स्क्रीनिंग करने के बाद ही रक्तदान कराया गया। हीमोग्लोबिन की कमी होने पर एक व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सका। अमर उजाला कार्यालय में लगे शिविर में 21, एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में पांच और जिला अस्पताल बैंक में चार लोगों ने रक्तदान किया।

संबंधित खबर-  अमर उजाला फाउंडेशन: 'लहू देश के लिए' देने को 76 महादानी आए, बेटियों ने भी पहली बार किया रक्तदान 
विज्ञापन


सभी को फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। रक्त की इन यूनिटों से जरूरतमंद मरीजों का इलाज होगा। शिविर में एसएन में डॉ. नीतू चौहान, डॉ. अमित शुक्ला, डॉ. देवांश यादव, डॉ. सोनाली, डॉ. गरिमा, जिला अस्पताल में डॉ. एससी वर्मा, डॉ. मोहित बंसल, प्रमोद बघेल, अमित कुलश्रेष्ठ, अनवर खान, दामोदर सिंह, शिव कुमार, अनिल यादव रहे। शिविर में आगरा विकास मंच के राजकुमार जैन का भी योगदान रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइज के बाद ही दिया प्रवेश
अमर उजाला कार्यालय सहित सभी शिविर में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड सैनिटाइज किया गया। बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए लोगों ने रक्तदान किया।

58 साल की उम्र में भी दिखाया उत्साह
रामलाल आश्रम से प्रियंका चाहर और प्रिया सिंह भी रक्तदान करने आईं। इन्होंने पहली बार रक्तदान किया। किरावली से गौरव दीक्षित अखबार पढ़कर शिविर में पहुंचे। वह बोले कि शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए रक्तदान से बेहतर कोई जरिया नहीं। कमला नगर के 58 साल के अनिल शाह भी शहीदों को नमन करने के लिए पहली बार रक्तदान किया। सिकंदरा से 45 साल के राकेश कुमार और घटिया से राकेश यादव ने भी रक्तदान के लिए जोश दिखाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें