फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ब्लड कंपोनेंट यूनिट को एक साल से है लाइसेंस का इंतजार

Sun, 28 Jan 2024 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट बनकर तैयार है, लेकिन शुरू होने के लिए उसे लाइसेंस का इंतजार है। करीब एक साल बीत गया लेकिन अब तक लाइसेंस नहीं मिलने के कारण यूनिट शुरू नहीं हो सकी है। मशीनें धूल फांक रही है। वहीं, मरीजों को भी इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला अस्पताल में अभी तक ब्लड बैंक की ही सुविधा है। इसमें जमा होने वाले रक्त की एक यूनिट एक ही व्यक्ति के काम आ सकती है। ब्लड से प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, पीआरबीसी और क्रॉयोप्रेसीपिटेट कंपोनेंट को अलग करके प्रयोग में लाने के लिए शासन से जिला अस्पताल में इस यूनिट की स्थापना को मंजूरी दी गई। इसके लिए शासन से 26 लाख रुपये का बजट अवमुक्त किया गया था। इसका निर्माण कार्य दिसंबर 2022 तक कार्य पूरा कर लिया गया।। भवन के साथ बिजली फिटिंग का कार्य भी पूरा करा तय समय में कर लिया गया। बीते वर्ष मार्च 2023 के पहले सप्ताह में मशीनें आ गईं थी। हालांकि यूनिट अभी चालू नहीं हो सकी है, जिससे मरीजों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।कंपोनेंट की इन रोगियों को होती है जरूरत सामान्य खून की कमी वाले मरीजों को पीआरबीसी, जलने के कारण गंभीर हुए मरीजों व कोरोना के मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाने की जरूरत होती है। जबकि डेंगू व अन्य संक्रमण वाले मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाकर बचाया जा सकता है। वहीं क्रायोप्रेसीपिटेट का उपयोग हेमोफिलिया ए या वॉन विलेब्रांड रोग के कारण रक्तस्राव के इलाज के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें