फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निष्पक्ष चुनावों के लिए दुरुस्त करें सभी जरूरी व्यवस्थाएं

Sun, 28 Jan 2024 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम सुधा वर्मा एवं एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने विधानसभा क्षेत्र पटियाली के संवेदनशील पोलिंग बूथों का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी पोलिंग बूथों पर आवश्यक फर्नीचर, प्रकाश, पेयजल, शौचालय, मतदाताओं के आने जाने का रास्ता, रैंप सहित पोलिंग पार्टियों के ठहरने एवं मतदाताओं के लिए मानकों के अनुसार सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को शीघ्रता से पूरा कर लिया जाए। अधिकारियों ने नगर गंजडुंडवारा में स्थित अमीर खुसरो स्कूल एवं हरनारायण इंटर कालेज मतदान केंद्रों व सभी संवेदनशील पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। जिलाधिकारी ने बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं, पोलिंग बूथों तक आने जाने का रास्ता, पोलिंग पार्टियों के ठहरने और मतदान कराने की व्यवस्था, मतदाताओं को वोट डालने, मतदान कार्मिकों के बैठने, मतपेटिकाएं रखने, रूटचार्ट तथा क्षेत्र की संवेदनशीलता का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि कहीं कोई व्यवस्थाएं अधूरी हैं तो समय से पूर्ण कर ली जाएं। क्षेत्र की संवेदनशीलता पर पैनी नजर रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें