फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खंड शिक्षाधिकारियों व प्रधानाध्यापक को लखनऊ में मिला सम्मान

Mon, 16 Dec 2024 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। निपुण भारत मिशन योजना के तहत बेहतर कार्य करने वाले खंड शिक्षाधिकारियों और शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के तीन खंड शिक्षा अधिकारियों व एक प्रधानाध्यापक को सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महानिदेशक कंचन वर्मा ने शॉल एवं प्रशस्ति पत्र दिया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में निपुण भारत मिशन योजना लागू है। इसमें गत वर्ष कक्षा एक, दो और तीन के लिए भाषा एवं गणित विषय में दक्षताओं को निर्धारित किया गया था। निपुण आकलन में अपेक्षित योगदान देने पर जिले से प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर के प्रधानाध्यापक और अमांपुर ब्लाॅक के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी, सोरोंजी की खंड शिक्षा अधिकारी प्रीती गोयल और पटियाली के खंड शिक्षा अधिकरी शशिकांत यादव को सम्मान के लिए चयनित किया गया।
इस समारोह में प्रदेश भर के 75 प्रधानाध्यापक एवं 76 खंड शिक्षा अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें