फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: नहीं थम रहा शिक्षकों की मौत का सिलसिला, खंड शिक्षा अधिकारी समेत पांच ने तोड़ा दम

Fri, 30 Apr 2021 11:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

खंड शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति दो माह पहले बिचपुरी में हुई थी। उनके साथ सभी शिक्षकों ने पंचायत चुनाव में ड्यूटी दी थी। 
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बेसिक स्कूलों के शिक्षकों के मौत का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को बिचपुरी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह के अलावा चार परिषदीय शिक्षकों की मौत हो गई। सभी पंचायत चुनाव की ड्यूटी देने के बाद बीमार पड़े थे। 

विज्ञापन


बिचपुरी के खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह दो माह पूर्व ही एयरफोर्स से सेवानिवृत्त होकर बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्त हुए थे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि जगत सिंह 15 मई को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में पंचायत चुनाव के मतदान में ड्यूटी दी थी। 16 को फोन से तबियत खराब होने की सूचना दी थी। इसके बाद वह कानपुर अपने घर चले गए थे। कानपुर के विष्णु हॉस्पिटल में इनका इलाज चल रहा था। गुरुवार को निधन की सूचना मिली।
  
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राठौर और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री बृजेश दीक्षित के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय सूखा ताल के सहायक अध्यापक सत्येंद्र सिंह, प्राथमिक विद्यालय कुतकपुर शमसाबाद के सहायक अध्यापक कृष्ण कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रहनकलां खंदौली की सहायक अध्यापिका राका सक्सेना, प्राथमिक विद्यालय पुसैता सैंया की सहायक अध्यापिका निशारानी श्रीवास्तव की मौत हुई है। 
विज्ञापन


शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि सभी शिक्षकों ने चुनाव ड्यूटी दी थी। इसके बाद बीमार पड़े थे। इनको कोरोना योद्धा के तौर पर आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की गई है।

अब तक जिले में 16 शिक्षकों, शिक्षामित्रों की हो चुकी मौत 
1- रूपा अग्रवाल, पारस्परिक स्थानांतरण में जिले में आईं। बीएसए कार्यालय से संबद्ध थीं।
2- प्रताप सिंह, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, देवरौठा, बिचपुरी ।
3-  मंसूर आलम खान, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक, सैंया  ।
4- गीता शाक्य, सहायक अध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय नगला हट्टी, बिचपुरी  ।
5-  हेमेंद्र उपाध्याय, खंदौली ।
6- सुरेश चंद बघेल, इंचार्ज प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय बकालपुर, खेरागढ़।
7- प्रदीप कटारा, शिक्षामित्र, प्राथमिक विद्यालय भवनपुरा, अकोला।
8-  विजय कुलश्रेष्ठ, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, बिल्हेनी, बरौली अहीर ।
9-  बहोरन सिंह, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय कराही, फतेहपुर सीकरी ।
10-  सुधीर प्रियदर्शी, विशेष शिक्षक (स्पेशल ऐजुकेटर्स) अकोला । 
11- संजय सिंह, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय रायभा, अछनेरा । 
12- निशारानी श्रीवास्तव, सहायक अध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय पुसैता, सैंया ।
13- सतेंद्र सिंह सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय, सूखा का ताल, पिनाहट ।
14- राका सक्सेना, सहायक अध्यापिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय रहनकलां, खंदौली ।  1
5- मीना ग्रोवर, कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका, भगत कुंवर राम जूनियर हाईस्कूल, गुदड़ी मंसूर खां। 
16- कृष्ण कुमार, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय, धनोला कला, शमसाबाद। 
विज्ञापन

दयानंद बाल विद्या मंदिर के व्यायाम शिक्षक की मौत
दयानंद बाल विद्या मंदिर स्कूल, आगरा कैंट के व्यायाम शिक्षक हरिओम सविता की गुरुवार को मौत हो गई। वह जिला जिमनास्टिक संघ के सचिव भी थे। वह कई दिनों से बीमार थे। कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर जीआर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 

यहां कई दिनों से इलाज चल रहा था। गुरुवार को ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। सूचना से शिक्षा व खेल जगत से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। वह खुद राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी थे और उनकी ओर से प्रशिक्षित कई खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें