फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1206 बूथों पर बैठे बीएलओ, दी जानकारी

विज्ञापन
कासगंज में एक मतदान केंद्र पर बीएलओ सूजी में मतदाताओं को वोट की जानकारी देते - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिले की तीनों विधानसभाओं में शुरू किए गए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले 1206 बूथों पर बीएलओ ने बैठकर मतदाताओं को सूची का अवलोकन कराया। इसके साथ फार्म भी भरे गए।
विज्ञापन

जिले की कासगंज अमापुर एवं पटियाली विधानसभाओं में 1206 मतदान स्थल है। इन सभी मतदान स्थलों पर रविवार को बीएलओ ने बैठकर मतदाताओं की सूची का पुनरीक्षण कराया। काफी संख्या में मतदाता अपना नाम सूची में देखने के लिए बूथों पर पहुंचे। जिन मतदाताओं के नाम सूची में नहीं थे उन मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए आवश्यक प्रपत्र भरवाया।
निर्वाचन विभाग के प्रधान सहायक मनोज गुप्ता ने बताया कि 1 जनवरी 2020 तक जो मतदाता 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके होंगे उनके नाम इस सूची में शामिल कर लिए जाएंगे। 15 जनवरी तक यह कार्य पूरा लिया जाएगा। पुनरीक्षण कार्य में रविवार को बूथ दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिससे मतदाता अपने बूथ पर पहुंच कर सूची देख सके। जो नए नाम मतदाता सूची में शामिल होंगे या हटा दिए जाएंगे उसके बाद सूची तैयार होगी। जिसका अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें