फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मशीन में ब्लॉस्ट, 30 हजार लोग बिजली संकट से जूझे

Fri, 16 May 2025 01:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
प्रभूपार्क विद्युत उपकेंद्र पर फुंकी मशीन।
विज्ञापन
कासगंज। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से उपकरण लोड नहीं झेल पा रहे। प्रभुपार्क बिजली घर की मशीन में ब्लॉस्ट हो जाने से 30 हजार लोगों के सामने बिजली का संकट पैदा हो गया। इससे गर्मी में लोग परेशान रहे।प्रभुपार्क बिजली घर की मशीन में शाम छह बजे अचानक ब्लास्ट हो गया। इसी के साथ इस बिजली घर से संचालित चारों फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। ब्लॉस्ट होते ही कर्मी मशीन में आई कमी को दूर करने में जुट गए। रात करीब आठ बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। गर्मी के मौसम में तीन घंटे तक गहराए बिजली संकट से लोगों को काफी दिक्कतें हुई। लोग पसीने से तर-बतर होने लगे। इसके अलावा इस क्षेत्र में दिन में अलग-अलग क्षेत्रों में कई बार लाइनों में फाल्ट आने पर भी कर्मियों को शट डाउन लेना पड़ा। इससे आपूर्ति पर असर पडा।निगम के कर्मियों ने माधोपुरी, चंदन नगर,पीएलजीसी कॉलोनी क्षेत्र की हाईटेंशन लाइन के नीचे की केबिलों को बदलने का कार्य कराया गया। इसके चलते सुबह 8 बजे आपूर्ति बाधित हो गई। दोपहर 2 बजे काम पूरा होने पर आपूर्ति को बहाल किया गया। आपूर्ति बाधित हो जाने से लोगों को पेजयल संकट का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें