फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन को ब्लेड मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। चौराईपुर उपकेंद्र पर तैनात जेई के साथ बिजली चेकिंग करने गई टीम पर हमला कर दिया गया। बिजली कनेक्शन काटने से गुस्साए एक युवक ने लाइनमैन को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

किशनी क्षेत्र के चौराइपुर उपकेंद्र पर तैनात जेई रमेश चंद्र ने थाना में शिकायती पत्र देकर बताया कि वह सोमवार सुबह लाइनमैन आनंद कुमार, कौशलेंद्र कुमार, नितिन कुशवाहा, राहुल कुमार, जयवीर सिंह, हरेंद्र कुमार के साथ गांव बसैत में बकाया वसूली के लिए गए थे। बसैत निवासी ब्रज रानी पर 18700 रुपया का बकाया है, जब बकाया जमा करने की बात कही तो उन्होंने जमा करने में असमर्थता जाहिर की। इसके चलते ब्रजरानी का कनेक्शन कटवा दिया। इससे नाराज ब्रजरानी के पुत्र राजीव ने संविदाकर्मी आनंद बाबू को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। राजीव ने घर पर लगे मीटर को भी तोड़ दिया। खुद को भी ब्लेड मारकर घायल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें