फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाजल व दुग्ध से किया भगवान वराह का अभिषेक, उतारी आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। श्रावण मास के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में वराह मंदिर पहुंचकर क्षेत्राधीश वराह भगवान के दर्शन किया। वराह भगवान का अभिषेक कर उनकी आरती उतारी। सुबह हरि की पौड़ी में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। गंगा स्नान कर श्रद्धालु वराह मंदिर पहुंचे। गंगाजल, दुग्ध, शहद, घृत, दही से भगवान वराह का अभिषेक किया गया। अभिषेक कार्यक्रम को आचार्य पं. नरेश त्रिगुणायत ने वैदिक मंत्र उच्चारित कर पूर्ण कराया।
विज्ञापन

भगवान वराह का भव्य श्रृंगार कर नूतन पोशाक अलंकार धारण कराये गये, फल मेवा मिष्ठान का भोग लगाया गय। भगवान की महा आरती उतारी गई और भक्तों ने उनकी स्तुति की गई। मंदिर सेवायत आचार्य नरेश त्रिगुणायत ने बताया कि श्रावण मास के प्रति दिन ही भगवान के अभिषेक के विशेष कार्यक्रम होंगे। भगवान के अभिषेक के दौरान दीपक मेहरा, सुनील तिवारी, शंभू गोस्वामी आदि भक्तजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें