बाह। शोहदे की हरकत ने एक परिवार का दिन का चैन और रात की नींद छीन ली है। उसने अपनी फेसबुक पर परिवार की बेटी का न सिर्फ आपत्तिजनक फोटो लगाया है, वरन अपनी आईडी से पिता को गंदे मैसेज भेज रहा है। शोहदे की ब्लैकमेलिंग से परेशान परिवार ने पुलिस की शरण ली है।
बटेश्वर के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि फेसबुक आईडी Dev Ydv Ytr पर उनकी बेटी का आपत्तिजनक फोटो लगा है। इसी फेसबुक आईडी से उनके फेसबुक पेज पर गंदे गंदे मैसेज भेजे जा रहे हैं। बेटी का आपत्तिजनक फोटो डाल कर ब्लैकमेल कर रहा है। रुपयों की डिमांड कर रहा है। शोहदे की हरकतों से पूरा परिवार डरा, सहमा हुआ है। आरोपी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकता है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया तहरीर पर आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शोहदे की तलाश शुरू कर दी है।