सहारनपुर की छात्रा का आगरा के मलपुरा निवासी युवक यौन शोषण कर रहा था। मोबाइल से उसके अश्लील वीडियो बना लिए। एक वीडियो वायरल भी कर दिया।
छात्रा को कई और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बात करने का दबाव बना रहा था। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी से शिकायत की है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवती पांच साल पहले शहर में रहकर ग्रेजुएशन कर रही थी। तभी खेलकूद के सामान की दुकान पर काम करने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई।
युवक पहले से शादीशुदा था। इस बारे में छात्रा को नहीं बताया। आरोप है कि युवक उसे अपने कमरे पर ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो बना ली।
विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण शुरू कर दिया। छात्रा ने बीएड की पढ़ाई भी की। पिछले दिनों वह सहारनपुर चली गई। छात्रा ने युवक से बातचीत बंद कर दिया।
इस पर आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल कर दिए। छात्रा ने पुलिस से शिकायत की। जानकारी पर युवक और उसके घरवाले आ गए।युवक ने माफी मांगी तो इस पर समझौता हो गया।
आरोपी हुआ गिरफ्तार
up police
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया। युवक ने छात्रा को फिर से फोन करने शुरू कर दिए। वह उस पर पांच मिनट रोजाना बात करने का दबाव बनाने लगा।
शुक्रवार को छात्रा एसएसपी अमित पाठक से शिकायत करने पहुंच गई। एसएसपी ने एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायण सिंह को जांच दी। थाना मलपुरा में दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। एसपीआरए के मुताबिक, आरोपी विनय कुमार पटेल निवासी मलपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा।