फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी राशन की कालाबाजारी: राजस्थान बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 29 कुंतल चावल ले जा रही मैक्स पकड़ी

Tue, 03 Feb 2026 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के खेरागढ़ में सरकारी राशन की कालाबाजारी का बड़ा खेल सामने आया है। यहां पुलिस ने 29 कुंतल सरकारी चावल ले जा रही मैक्स गाड़ी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सरकारी राशन की कालाबाजारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खेरागढ़ में कालाबाजारी को ले जाते हुए राजस्थान के सीमावर्ती  गांव कुल्हाड़ा से पुलिस ने सोमवार को सरकारी राशन के चावल से भरी मैक्स गाड़ी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसमें 53 कट्टों में भरा करीब 29 कुंतल चावल बरामद हुआ है। राशन माफिया सुमित अग्रवाल सहित एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं चालक भागने में सफल हो गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों से चावल की आपूर्ति, भंडारण आदि की जानकारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सुमित अग्रवाल बड़ा राशन माफिया है, जोकि पूर्व में राशन की कालाबाजारी में जेल जा चुका है। पुलिस की सूचना पर थाना खेरागढ़ पहुंचे आपूर्ति विभाग के एआरओ सूर्यप्रकाश पाठक, पूर्ति निरीक्षक सुमलिका सक्सेना एवं अमरनाथ मौर्या ने मौके पर बरामद चावल की जांच कर जब्त राशन को स्थानीय राशन विक्रेता के सुपुर्द कर दिया।

पूर्ति निरीक्षक खेरागढ़ सुमलिका सक्सेना ने बताया कि 29 कुंतल चावल बरामद हुआ है। पकड़े गए सुमित अग्रवाल निवासी पीपल खेड़ा खेरागढ़ एवं शिवसिंह निवासी नया नगला थाना कोलारी धौलपुर एवं भागे हुए चालक नरेंद्र के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें