थाना न्यू आगरा की गिर्राज नगर कॉलोनी में लोगों की कार के साथ कुछ ऐसा हो रहा है, जिसे वे काला जादू और टोटके से जोड़कर देख रहे हैं। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिरकार यह कारनामा कौन कर रहा है। इतना ही नहीं एक अधिवक्ता की कार पर तो उसका फोटो लगाया, जिसके ऊपर लाल क्रॉस का निशान लगा दिया। बृहस्पतिवार रात को कार के ऊपर पेंट डालकर फरार हो गए।
यहां के रहने वाले आशुतोष श्रोत्रिया ने बताया कि उनकी कार पर देर तंत्र मंत्र की तस्वीर रख पूजा का सामान रखा गया। बृहस्पतिवार को अंकिता सैनी के घर के बाहर खड़ी कार के ऊपर बाइक सवार बदमाश हरे रंग का पेंट डालकर फरार हो गए। आरोपियों के आने जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।