फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ब्लैक फंगस के दो और नए केस मिले, एक संक्रमित की चार दिन पहले जयपुर में हुई मौत

Sat, 22 May 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह ने शुक्रवार को दो और नए ब्लैक फंगस के मरीज सामने आने की पुष्टि की है। इनमें से एक मरीज वृंदावन और दूसरा मथुरा के चंदनवन का बताया जा रहा है। इनमें से एक का उपचार नयति में चल रहा है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के बीच मथुरा में ब्लैक फंगस के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। ब्लैक फंगस ने एक व्यक्ति की जान ले ली। इस संक्रमित की राजस्थान के अस्पताल में 18 मई को मौत हो गई, जबकि दो और नए केस सामने आए हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मथुरा माधवपुरी निवासी एक व्यक्ति ब्लैक फंगस की चपेट में आ गया था। मथुरा में किसी तरह उपचार और स्वास्थ्य सेवा न मिल पाने पर परिजन जयपुर ले गए। जहां उपचार के दौरान 18 मई को मौत हो गई। वह मूलरूप से अड़ींग का रहने वाला था। बताते हैं कि इससे पहले वह कोरोना संक्रमित था। ब्लैक फंगस से उसकी आंखों की रोशनी चली गई। चार दिन के बाद संक्रमित के निधन की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है।

वहीं कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह ने शुक्रवार को दो और नए ब्लैक फंगस के मरीज सामने आने की पुष्टि की है। इनमें से एक मरीज वृंदावन और दूसरा मथुरा के चंदनवन का बताया जा रहा है। इनमें से एक का उपचार नयति में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के मरीज को नही मिल रहे इंजेक्शन, परिजनों ने कैबिनेट मंत्री से लगाई गुहार 
कोसीकलां में कोरोना संक्रमित मरीजों में ब्लैक फंगस सामने आने लगा है। आर्य नगर निवासी व्यवसायी को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहां डॉक्टरों ने ब्लैक फंगस की पुष्टि की। डॉक्टरों की टीम ने उपचार शुरू कर दिया है, लेकिन इंजेक्शनों की अचानक बढ़ी कालाबाजारी से परिजन इंजेक्शन के लिए भटक रहे हैं। लेकिन इंजेक्शन नहीं मिल रहे हैं। 

मरीज के परिजन ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण से मुलाकात कर इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की। कैबिनेट मंत्री ने नोएडा के डीएम सुहास एलवाई से मोबाइल पर वार्ता कर जल्द ही इंजेक्शन की व्यवस्था करने को कहा।

ये है इंजेक्शन
ब्लैक फंगस वाले मरीजों को नोएडा, फरीदाबाद के डॉक्टर जो इंजेक्शन लिख रहे हैं उसका नाम एमपोटरीसिन-बी है। 50 एमजी के इस इंजेक्शन की कीमत वैसे साढ़े चार हजार रुपये बताई जा रही है, लेकिन ब्लैक में यह इंजेक्शन 15 हजार रुपये तक में बिक रहा है। उसके बाद भी मरीजों को इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो रहा है। 
 
ये भी पढ़ें- मथुरा: कोसीकलां में मिला ब्लैक फंगस का एक मरीज, ग्रेटर नोएडा में चल रहा इलाज, चार हुई संक्रमितों की संख्या

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें