फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खाद, बीज के लिए भाकियू करेगी जिला कृषि अधिकारी का घेराव

Thu, 01 Oct 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: भाकियू की पंचायत में जिला कृ​षि अ​धिकारी के घेराव का ऐलान - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बाह। जरार में भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) की बुधवार को हुई पंचायत में जिले भर के किसान जुटे। पंचायत में खाद, बीज एवं कालाबाजारी की उठी समस्या को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने 10 दिन में व्यवस्था में सुधार न होने पर जिला कृषि अधिकारी के घेराव का ऐलान किया है।
विज्ञापन

पंचायत में किसानों ने बाजार में डीएपी न मिलने एवं कालाबाजारी की समस्या रखी। किसानों ने कहा बाजार में पूरी कीमत वसूलने के बाद नकली खाद, बीज दिए जाने से फसल उगने से पहले ही बर्बाद हो जाती है। आलू बीज की उपलब्धता पर भी सवाल उठाए गए। किसानों ने फसल उजाड़ने वाले छुट्टा मवेशी से मुक्ति दिलाने की मांग उठाई। पंचायत में जिलाध्यक्ष बनाए गए मोनू शर्मा ने बताया कि छुट्टा मवेशी सड़क पर हादसे की वजह बन रहे हैं। पहरेदारी के बाद भी किसानों की फसलें उजाड़ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने जिला कृषि अधिकारी को सुधार के लिए 10 दिन की मोहलत दी है। पंचायत में नंदू सिसोदिया को तहसील अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. आरके पाठक, आगरा मंडल अध्यक्ष बबलू चौहान आदि ने रणनीति बनाई।

- पंचायत में बाह को जिला बनाने की मांग उठी। राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने कहा बाह तहसील जिले से 80 किमी दूर है। अपनी समस्याओं के निदान के लिए किसानों को मुख्यालय तक दौड़ लगानी पड़ती है। उन्हाेंने बिजली चोरी के नाम पर दर्ज कराई जा रही झूठी प्राथमिकी पर रोक लगाने की मांग उठाई। साथ ही सरकार से आलू की एमएसपी 2500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग की। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मंजू शुक्ला, बंटी सिंह लोधी, धर्मवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह यादव, इशरार अली, राजेश उपाध्याय, चौधरी विक्रम सिंह, पिंटू राघव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें