फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क पर कार खड़ी करने को लेकर भाजयुमो नेता और टीएसआई में झड़प, चाैकी के बाहर हुई नारेबाजी

Mon, 16 Feb 2026 11:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में सड़क पर कार खड़ी करने को लेकर भाजयुमो नेता ओर टीएसआई में विवाद हो गया। दोनों पक्ष चाैकी पर पहुंच गए। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा के मारुति स्टेट चौराहा पर सोमवार रात सड़क पर खड़ी कार का चालान करने पहुंचे टीएसआई और भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष गोगा मौर्या के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्ष बोदला चौकी पहुंच गए। मौके पर भाजयुमो कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। नारेबाजी के साथ विरोध शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद समझौता हो गया। दोनों ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


गढ़ी भदौरिया निवासी गोगा मौर्या भाजयुमो के महानगर उपाध्यक्ष हैं। उनकी माता मिथिलेश क्षेत्रीय पार्षद हैं। गोगा ने बताया कि उनके भाई को पुत्र प्राप्ति हुई थी।इस खुशी में वह मिठाई लेने मारुति स्टेट चौराहे पर हिंदुस्तान मिष्ठान भंडार गए थे । सड़क के दूसरी ओर किनारे कार पार्क की और मिठाई लेकर जैसे ही वापस लौटे तो वहां टीएसआई कमल कुमार आ गए और चालान की बोलने लगे। उन्होंने अपनी सारी बात सामने रखी पर वह सीट बेल्ट नहीं लगाने की बोलकर चालान करने लगे। 

उन्हें चौकी आने को कह दिया। उन्होंने भाजयुमो महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित को जानकारी दी। इसके बाद महानगर अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। चौकी के बाहर कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई।इसके बाद सुलह हो गई। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा ने बताया कि चालान करने पर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने बातचीत कर सुलह कर ली। पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें