फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वैश्विक संकट के बीच आज से भाजपा का राष्ट्र प्रथम अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पश्चिम एशिया में तनाव और अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्यसभा सांसद नवीन जैन मंगलवार को राष्ट्र प्रथम अभियान शुरू करेंगे। इस दौरान सांसद प्रधानमंत्री के संदेशों को रेखांकित करते हुए लोगों से एक वर्ष तक अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने, सोने की खरीदारी सीमित करने और पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि 19 मई को भगवान टॉकीज से संजय पैलेस शहीद स्मारक तक जन संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 21 मई को प्रमुख चौराहों पर जनसंपर्क, 22 मई को बैंकों व सरकारी दफ्तरों में संपर्क, 24 मई को रेलवे स्टेशनों पर जागरूकता अभियान और 25 मई को कॉलेजों में युवाओं को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। ब्यूरो
-
सांसद ने शुरू किया इलेक्ट्रिक वाहन का प्रयोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन का प्रयाेग शुरू कर दिया है। सांसद जैन ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हर नागरिक को राष्ट्रहित में छोटी-छोटी जिम्मेदारियां उठानी होंगी। प्रधानमंत्री की अपील सिर्फ सरकार के लिए नहीं, बल्कि हम सबके लिए है। हमें दैनिक जीवन में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, कार पूलिंग और सार्वजनिक परिवहन को अपनाने की आदत डालनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें