मैनपुरी। कस्बा घिरोर में रविवार को भाजपा का 46 वां स्थापना दिवस भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया। कस्बा स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उत्साह देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष यतेंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण के साथ राष्ट्र को उन्नति की ओर ले जाने की दूरदर्शी सोच के साथ भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई थी। आज हम लोग 46 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। कहा कि पंडित दीनदयाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी ने अखंड भारत का सपना देखा और पूरा करने के लिए प्रयास किए। आज भी पार्टी अपने नेताओं के आदर्शों पर चल कर देश को उन्नति के मार्ग पर ले जा रही है। आज प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार कायम है। जो कि जनता के कल्याणकारी योजनाएं लाकर स्वावलंबी बना रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजीव बघेल, राहुल यादव, राजू वर्मा, नील कांत शाक्य, संजू शाक्य, राजकुमार शाक्य, ब्रजेश चौहान, अभिषेक जैन, पंकज मिश्रा, विक्रम प्रधान आदि मौजूद रहे।