मैनपुरी। जिले से होकर गुजरे शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल मार्ग पर पिछले दो साल से रेलवे ट्रैक को बदलने का कार्य चल रहा था। कार्य पूर्ण होने के बाद यहां से गुजरने वाली ट्रेन की स्पीड बढ़ा दी गई है। रेलवे के अधिकारियों ने आस-पास के लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है। शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल मार्ग पर बिजली की लाइन बिछने के साथ ही ट्रैक बदलने का कार्य किया गया है। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि रेलवे विभाग ने ट्रैक पर ट्रेनों की स्पीड़ बढ़ा दी है। पूर्व में ट्रेन की स्पीड 100 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। स्टेशन अधीक्षक ने रेलवे ट्रैक के आस-पास निवास करने वाले लोगों को सलाह दी है कि वे अपने पालतू जानवरों को रेलवे ट्रैक पर न जाने दें। उन्होंने सवारियों से भी प्लेटफार्म पर सावधानी बरतने को कहा है।