आगरा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से मंगलवार को जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गईं। दक्षिण विधानसभा के शिवाजी मंडल ने एसएस पब्लिक स्कूल, इंद्रा कॉलोनी यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. अलौकिक उपाध्याय ने बच्चों और युवाओं के हाथ में तिरंगा दिया। इस दाैरान बैंड की धुन पर लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारे लगाते रहे।
दुकानदारों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। भाजपा शिवाजी मंडल के अध्यक्ष पं. देवेश पचौरी ने बताया कि यात्रा निकालकर लोगों को घर-घर तिरंगा लगाने का संकल्प दिलाया गया। भाजपा नेता हेमंत भेाजवानी, शेखर जैन, मीनाक्षी वर्मा, राधा मनवानी, गुडडू मैनन, रवि दिवाकर, सनी ठाकुर, मोहित पांडेय, अविनाश भट्ट, रितेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
वहीं कमला नगर स्थित कावेरी मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर व्यापारी नेता और ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष टीएन अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, महानगर मीडिया प्रभारी विक्रांत तिवारी, बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष शिव शैलेन्द्र सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष गिरिराज बंसल, पूर्व पार्षद दीपक ढल, शरद माहेश्वरी, राज कुमार शाक्य, मनोज गुप्ता, पल्लव गुप्ता, मोहन सिंह वर्मा, चंद्रेश गर्ग, राहुल तिवारी, संजीव शर्मा, आयुष अग्रवाल, सचिन मित्तल मौजूद थे।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को दीनदयाल मंडल अध्यक्ष राहुल जैन के नेतृत्व में सेवा भाव समिति (आगरा) ने संयुक्त रूप से पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता रहे। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. पार्थसारथी, मंडल अध्यक्ष राहुल जैन, सुमित कुमार प्रजापति, वीरेंद्र अग्रवाल, ललित चतुर्वेदी, सुमित प्रजापति, पवन चौधरी आदि रहे।