फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: कोतवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, पुलिस पर मारपीट का आरोप

Sat, 02 Jan 2021 06:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

  •  पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े भाजपाई, समर्थन में पहुंचे जिलाध्यक्ष
  • शुक्रवार देर रात की घटना, शनिवार सुबह से ही घेरी कोतवाली, वीडियो वायरल
विज्ञापन
कोतवाली में खड़े भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले में शनिवार को पटियाली कोतवाली में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस पर कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने कोतवाली का घेराव किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर बाद भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के समर्थन में थाने पहुंचे। 

विज्ञापन

कार्यकर्ता आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। अफसरों के आश्वासन पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें पुलिसकर्मी किसी को पीटता दिखाई दे रहा है। 
घटना शुक्रवार देर रात करीब दो बजे की है। भाजपा युवा मोर्चा पटियाली के मंडल मंत्री अमन चौहान, बूथ अध्यक्ष रामू, भाजपा कार्यकर्ता अरविंद कुमार मारपीट के एक मामले में शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे थे। भाजपा नेता का आरोप है कि कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह इंदौलिया ने उनका पक्ष तो नहीं सुना, बल्कि बौखलाकर थाना प्रभारी एवं चार आरक्षियों ने कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की और मारपीट कर मोबाइल छीन लिए। 

विज्ञापन
Trending Videos

कोतवाली में भाजपा जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
अमन चौहान के मुताबिक भाजपा जिलाध्यक्ष ने शनिवार को कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। सुबह से ही बड़ी संख्या में भाजपाई पटियाली कोतवाली में एकत्रित हो गए। यहां कोतवाली का घेराव कर दिया। घटना की सूचना पर सीओ पटियाली कोतवाली पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाया। 

भाजपा कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। दोपहर बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। मामला और तूल पकड़ गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से बातचीत की। पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्रवाई का भरोसा दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को समझाया उसके बाद आक्रोश शांत हुआ।

यह था मामला
शुक्रवार रात करीब 10 बजे चंदपुरा निवासी जिला पंचायत सदस्य पप्पू यादव एवं भाजपा मंडल मंत्री अमन चौहान के भाई योगेश एवं भाजपा कार्यकर्ता अरविंद से नगला नवल फाटक के समीप किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसके बाद दोनों ओर से समर्थक आए। एसडीएम शिवकुमार, सीओ गवेंद्र गौतम रात में ही मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच फैसला करा दिया गया। भाजपाइयों का आरोप है कि फैसले के बाद जब भाजपा कार्यकर्ता अरविंद वापस घर लौट रहे थे तो देर रात पप्पू यादव और उसके समर्थकों ने पिटाई कर दी। उसकी शिकायत लेकर पटियाली कोतवाली गए थे। वहां पुलिसकर्मियों ने मारपीट की और मोबाइल छीन लिए।

पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने कहा कि मामले की जांच सीओ पटियाली को सौंप दी गई है। जल्द ही जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें