फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17.30 लाख की आर्थिक सहायता के आश्वासन पर उठा भाजपा कार्यकर्ता का शव

Sun, 18 Nov 2018 08:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
मृतक भाजपा कार्यकर्ता के घर सांत्वना जताने पहुंचे नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज में सड़क हादसे में मरने वाले भाजपा कार्यकर्ता का शव रविवार सुबह मोहल्ला हुल्का लाया गया। शव पहुंचने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष और पटियाली, सदर विधायक और प्रशासनिक अधिकारी संवेदना जताने पहुंचे। 
विज्ञापन


इस दौरान परिजनों ने 20 लाख रुपये आर्थिक मदद और नौकरी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार के लिए शव नहीं उठने दिया। शाम को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता की घोषणा की गई। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। 
   
भाजपा की कमल संदेश यात्रा में शामिल होने जा रहे बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता जगदीश पुत्र साहब सिंह निवासी मोहल्ला हुल्का की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह मृतक का शव मोहल्ला हुल्का स्थित साहब सिंह के घर लाया गया। 
विज्ञापन

ढांढस बांधन पहुंचे ये नेता

भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, भाजपा नेता गौरी शंकर शर्मा, नीरज शर्मा, नवल कुल्श्रेष्ठ, कौशल साहू आदि मृतक के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। 

डीएम आरपी सिंह के निर्देश पर मृतक के परिजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने की प्रक्रिया के लिए एडीएम योगेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री सर्वहित बीमा योजना से पांच लाख रुपये और पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30 हजार रुपये सरकारी मदद दिलाने के लिए पत्रावली तैयार कराई। 

लेखपाल प्रदीप सक्सेना ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की पत्रावली तैयार की, लेकिन मृतक के परिजन भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार की ओर से आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग पर अड़ गए। 
विज्ञापन

शाम को हुआ अंतिम संस्कार

परिजनों के आक्रोश के मद्देनजर पुलिस अलर्ट रही। भाजपा नेताओं की पहल पर दोपहर बाद पार्टी की ओर से दो लाख रुपये एवं प्रदेश सरकार की ओर से दस लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की। इसके बाद शव उठ सका। 

कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। शाम को पुलिस ने सतर्कता के बीच भाजपा कार्यकर्ता के शव का अंतिम संस्कार कराया गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें