कासगंज। भाजपा के जिला कार्यालय पर गावं चलो अभियान को लेकर रूपरेखा तय की जा रही है। गांव चलो अभियान में मंगलवार से कार्यशाला शुरू होगी। इन कार्यशालाओं में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा कि कैसे गांव चलो अभियान में जनता से रूबरू होना है। भाजपा गांव चलो अभियान छह से 11 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने बताया कि जिला कार्यालय पर अभियान को लेकर सोमवार को सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई है। इसमें 6 से 11 फरवरी तक चलने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि आज मंगलवार को जिला कार्यालय पर अभियान को लेकर कार्यशाला होगी। जिसमें सभी जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। नगररपालिका, जिला पंचायत, नगर पंचायत सहित सभी जनप्रतिनिधि कार्यशाला में शामिल होंगे। जिसमें गांव चलो अभियान के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
29जेएनडी36 : अंतिम संस्कार के लिए फाटक पार करने के लिए जदोजहद करते लोग। संवाद