आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा अब तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। इससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वहीं कांग्रेस और सपा ने अपना-अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
लखनऊ के माध्यम से दिल्ली में पहुंचे दो-तीन नामों पर मंथन जारी है। नेतृत्व के निर्णय पर सबकी निगाहें टिकी हैं। कल (सोमवार) नामांकन का आखिरी दिन है। ऐसे में पार्टी को आज प्रत्याशी की घोषणा का एलान करना ही होगा।
उत्तर विधानसभा के उपचुनाव में प्रत्याशी के लिए दावेदारों की सबसे लंबी लाइन भाजपा में है। वर्षों से इस सीट पर भाजपा का ही कब्जा है। ऐसे में वैश्य समाज से जुड़े कई दावेदारों ने ताल ठोक दी है। लखनऊ में पैरोकारी के लिए घेराबंदी भी कर रहे हैं।