फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तानाशाह महाराष्ट्र सरकार को भुगतना होगा खामियाजा-श्रीकांत शर्मा

विज्ञापन
टूंडला में उप चुनाव के लिए बूथ प्रभारियों की बैठक लेते ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा। - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार ने कंगना रणौत के साथ जो किया उसका खामियाजा भुगतना होगा। हमारी सरकार विकास की तमाम योजनाएं चला रही है। जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा हैं। हर बूथ को मजबूत बनाएं, उपचुनाव में पुन: जीत दर्ज कराने का कार्य करें। यह बात ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने टूंडला के एक मैरिज होम में आयोजित मंडल अध्यक्षों व जिले के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए 10 घंटे, ग्रामीण अंचल में 18 घंटे व शहरों में 24 घंटे बिजली देने का काम कर रहे हैं। महाराष्ट्र में उद्वव सरकार के रवैये एवं अभिनेत्री कंगना रणौत के घर को तोड़ने के सवाल पर कहा कि वहां तानाशाह सरकार है।
दाऊद के गुर्गों को सुरक्षा दी जाती है, उसका घर नहीं तोड़ा जाता, एक महिला का घर तोड़कर उन्होंने तानाशाह होने का सबूत दे दिया हैं। सरकार को यह महंगा पड़ेगा। इस दौरान दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बीएल वर्मा, सह प्रभारी गामा दुबे ने भी बैठक को संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी ने की।
विज्ञापन

उपचुनाव में टूंडला विधानसभा से हो प्रत्याशी, बाहरी को नहीं करेंगे बर्दास्त
टूंडला। ऊर्जा मंत्री की बैठक में भाजपाइयों ने एक स्वर में आवाज उठाई कि हर बार बाहरी प्रत्याशी को टूंडला विधानसभा में थोप दिया जाता है। इस बार बाहरी प्रत्याशी बर्दास्त नहीं किया जाएगा। प्रत्याशी टूंडला विधानसभा का ही हो।
विद्युत एसडीओ की भाजपाइयों ने की शिकायत
टूंडला। बैठक के दौरान जब ऊर्जा मंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा तो भाजपा नगर के ही नहीं जिले स्तर के पदाधिकारियों ने विद्युत एसडीओ पीके सिन्हा की शिकायत करते हुए कहा कि वे बसपा सरकार के काल से यहां तैनात हैं। उनकी मानसिकता सरकार विरोधी है। भाजपा कार्यकर्ताओं से अभद्रता व उनका अपमान करते हैं। उन्हें तत्काल यहां से हटाया जाए।
भाजपा प्रत्याशी के लिए कई भाजपाइयों ने दिए आवेदन पत्र
टूंडला। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगन सेठ, भाजपा नेता सुशील चक, दयालबाबू नायक, जिला उपाध्यक्ष नीलम दिवाकर, अधिवक्ता भंवर सिंह धनगर आदि ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को टूंडला विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने के लिए आवेदन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें