फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के फैसले को कैश करने में लगी भाजपा

Thu, 17 Nov 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर भर में होर्डिंग्स लगवाए गए, सीडी भी कराई जा रहीं तैयार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले को विधानसभा चुनाव 2017 में कैश करने के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। 20 नवंबर को आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में होने जा रही पीएम की रैली के होर्डिंग में यह फैसला छाया हुआ है। इसकी सीडी भी तैयार कराई जा रही है। इसे हर सभा में बजाया जाएगा।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि रैली इसी मुद्दे पर फोकस रहेगी। इसके बाद प्रदेश भर में इसके होर्डिंग्स को लगाया जाएगा। जैसे पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद रक्षामंत्री मनोहर परिकर की आगरा और लखनऊ समेत कई जगह रैलियां कराई गई थी। वैसे ही नोटबंदी के फैसले पर पीएम एक के बाद एक कई रैली करने जा रहे हैं।
भाजपा की तैयारी इस फैसले को कालेधन और भ्रष्टाचार पर प्रहार के रूप में पेश करने की है। पार्टी का थिंकटैक मान रहा है कि बैंकों की लाइन में लगने से परेशानी झेलने के बावजूद लोग इस फैसले को मन से सराह रहे हैं। इसी को ध्यान में रखकर नए होर्डिंग तैयार कराए गए हैं। इससे पहले होर्डिंग में मथुरा का जवाहर बाग कांड और प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार छाया हुआ था।
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भाजपा नेताओं ने इसके होर्डिंग लगवाए थे। लेकिन अब रणनीति कुछ बदली है। फिलहाल प्रचार को सिर्फ नोटबंदी पर ही फोकस किया गया है। इसके होर्डिंग्स शहर के प्रमुख स्थानों पर लगवाए गए हैं। उधर, विपक्ष भी इसी मुद्दे पर पीएम को घेरने की तैयारी में है। आम आदमी पार्टी और सर्वदलीय मुस्लिम संघर्ष समिति ने फैसले के विरोध में पीएम की रैली के दौरान विरोध प्रदर्शन का एलान किया है।
केंद्र के महकमे भी लगे प्रचार में
आगरा। नोटबंदी के फैसले का प्रचार करने में केंद्र सरकार के महकमे प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने शहर से लेकर देहात तक के पेट्रोल पंप पर बड़े होर्डिंग्स लगवाए गए हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी तस्वीर के साथ उनकी तरफ से संदेश भी है कि इस फैसले से घबराने की जरूरत नहीं है। उधर, बैंकों ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के कई होर्डिंग शहर में लगवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें