फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी की जनसभा के लिए मेगा प्लान, 150 बसों से आएंगे कार्यकर्ता; हर पदाधिकारी को दी गई जिम्मेदारी

Sat, 25 Jul 2026 08:20 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टाटा ग्राउंड में होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलेभर से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लाने के लिए 150 बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
सभास्थल पर तैयारियों का जायजा लेते डीएम व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी आगरा की जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शनिवार को टाटा ग्राउंड में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा की तैयारियों की समीक्षा की गई और रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री की जनसभा प्रदेश सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने सभी मोर्चों, मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों को पूरी ऊर्जा के साथ जुटने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने भारी संख्या में भीड़ जुटाने का संकल्प लिया। जिलेभर से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को टाटा ग्राउंड तक लाने के लिए 150 बसों की व्यवस्था की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  गले पर फंदे का निशान, सिर पर चोट: कमरे में विधवा की लाश, बाहर से लगा था नया ताला; दृश्य देख खड़े हो गए रोंगटे
विज्ञापन



इसके अलावा विधानसभा और मंडलवार बसों के रूट, पार्किंग, स्वागत और अनुशासन बनाए रखने जैसी व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पूर्व विधायक महेश गोयल व कालीचरन सुमन, सत्य प्रकाश लोधी, सहदेव शर्मा, मुकेश चाहर, मनीष थापक, उमाशंकर माहौर, संतोष सिकरवार नीरज परमार, अंबुज द्विवेदी व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन



सीएम के सामने विरोध जताएंगे किसान
 एत्मादपुर क्षेत्र के गांव मनोहरपुर में जमीन अधिग्रहण के विवाद को लेकर किसानों का धरना शनिवार को 28वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने एडीए पर बिना सहमति खेतों पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान सुभाष चंद्र ने बताया कि उनकी करीब 6 बीघा जमीन का मामला वर्ष 2010 से हाईकोर्ट में विचाराधीन है। जमीन का कोई करार नहीं किया है, इसके बावजूद एडीए खेतों पर जबरन कब्जा कर रहा है। शनिवार को सीएम के आगरा आने पर किसान विरोध जताते हुए काले झंडे दिखाएंगे। धरने पर शुक्रवार को महिला किसान शारदा देवी, बेबी, सीमा देवी, अंजू, मीना देवी, उर्मिला और मुन्नी देवी आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें