फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में प्रदेश अध्यक्ष: जनसभा में जनता से किया वादा, मोदी-योगी शासन में लड़ाई सिर्फ गरीबी से

Fri, 03 Dec 2021 01:57 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सभी वादे पूरे किए हैं। 
विज्ञापन
मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने वाले अब सफल नहीं होंगे। इस देश में किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव कुछ नामों से हिंदुओं को डराना चाहते हैं। लेकिन जनता अब हकीकत समझ चुकी है। आने वाले चुनाव में भाजपा सभी दलों का सूपडा साफ कर देगी। ये बातें उन्होंने किशनी में आयोजित जनसभा में कहीं।

जिन्ना की बात करने वालों को समझ चुकी जनता 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए जिन्ना की बात करने वाले लोगों को अब जनता समझ चुकी है। लोग अब उनके झांसे में नहीं आएंगे। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और प्रदेश की सरकार से जनता बेहतर खुश है। किसी भी हाल में अब हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने वाले चुनाव में कामयाब नहीं हो सकेंगे। 
प्रदेश में खत्म हुआ माफियाराज
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अब गुंडागर्दी, माफियाराज खत्म हो गया है। लोग नफरत की राजनीति के जरिये सत्ता की मलाई खाना चाहते हैं। सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि, अखिलेश यादव  मुख्तार अंसारी, आजम खां और अतीक अहमद के नाम से हिंदुओं को डराना चाहते हैं। लेकिन इस देश में ना हिंदू से मुसलमान डरेगा ना ही मुसलमान से कोई हिंदू डरेगा। सब मिलजुल कर गरीबों के हक की लड़ाई लड़ेंगे। कहा कि देश में एक झंडा एक संविधान होगा। 

भाजपा रचेगी किशनी में इतिहास

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार किशनी विधानसभा क्षेत्र की जनता इतिहास रचते हुए भाजपा की विजय पताका फहराने का काम करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार में बिना भ्रष्टाचार के रोजगार देकर रिक्शे वालों के बच्चों को भी रोजगार मिलने की बात कही। कठेरिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विपिन कठेरिया ने भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब किशनी विधानसभा क्षेत्र की जनता को भी बदलाव करना होगा। 

विज्ञापन

मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
पहले झाड़ू लगाती थी पुलिस, अब भगा रही गुंडे
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने गुंडाराज और माफियाराज खत्म करने का काम किया है। पहले की सरकारों में जो पुलिस यहां-वहां झाड़ू लगाती थी अब वह पुलिस गुंडों को भगाने का काम कर रही है। पुलिस को देखते ही गुंडे भग जाते हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर भी उन्होंने सपा पर वार किया। उन्होंने कहा कि सपा ने कांवड़ यात्रा में डीजे पर भी रोक लगा दी थी, लेकन भाजपा ने हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए। 
आबकारी मंत्री और जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत 
शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब किशनी में हेलीकॉप्टर से पहुंचे। यहां हेलीपैड पर आबकारी मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बुके देकर स्वागत किया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल वाल्मीकि, अनुराग पांडेय, प्रदीप तिवारी आदि ने प्रतीक चिह्न और 51 किलो फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। 

ये रहे मौजूद 
कार्यक्रम के दौरान भाजपा बृज प्रांत अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, विधायक इटावा सरिता भदौरिया, जिला प्रभारी दिनेश वशिष्ठ, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, अरविंद तोमर, मंजूषा चौहान, अनुजेश प्रताप यादव, प्रियरंजन आशू दिवाकर, प्रेम सिंह शाक्य, अशोक चौहान, ब्लॉक प्रमुख मनेश चौहान, सोनम वाल्मीकि, राहुल राठौर, संजीव यादव, चेयरमैन अनिल मिश्रा, प्रदीप तिवारी, रमाशंकर तिवारी, ओमजी दुबे, उमेश शर्मा मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें