फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में भाजपा का महामंथन: नितिन नवीन, सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम होंगे शामिल; 2027 का बनेगा रोडमैप

Mon, 16 Nov 2026 11:12 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भाजपा सोमवार से मथुरा में दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित करेगी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। शिविर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ प्रबंधन, मतदाताओं से संपर्क और विपक्ष के हमलों का जवाब देने की रणनीति पर मंथन होगा।
विज्ञापन
नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सोमवार से मथुरा में दो दिन तक विधानसभा चुनाव की तैयारियों और देश के बदलते सियासी घटनाक्रम पर चिंतन करेगी। दो दिवसीय चिंतन शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


चिंतन शिविर में सीएम, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के प्रभारी तथा प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य शामिल होंगे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को आएंगे। इस दौरान संगठन की कार्यप्रणाली और आगामी कार्ययोजनाओं पर भी गहन मंथन होगा ताकि चुनाव की राह आसान की जा सके।

इसके अलाव बूथ स्तर पर सक्रियता, शक्ति केंद्रों, मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क साधने और अलग-अलग वर्गों से भी जुड़ने की रणनीति तय होगी। इसके अलाव नए मतदाताओं, युवाओं, महिलाओं के साथ जुड़ाव पर खास फोकस रहेगा। इसके अलाव विपक्ष के हमलों का जवाब देने की रणनीति भी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें