फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट की खातिर विपक्षी पार्टियां मुस्लिमों को कर रहीं गुमराह

विज्ञापन
कासगंज में पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी साथ में जिलाध? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि वोट की खातिर विपक्षी पार्टियां सीएए पर मुस्लिमों को गुमराह कर रही हैं। सीएए के माध्यम से किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता को समाप्त नहीं किया जा रहा। यह कानून नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। वह पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने वर्ष 2004 से 2014 तक संसद में जिन मुद्दों को उठाया, उन्हें आज भाजपा सरकार ने पूरा कर रही है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर उत्पीड़न झेल रहे हिंदू, सिख, ईसाई, पारसी, जैन समाज के लोगों को मोदी सरकार ने नागरिकता देने का काम किया है।
इस कानून में मुस्लिमों की नागरिकता छीनने की बात कहकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आदि विपक्षी पार्टियां मुस्लिम वोटों को अपने पाले में करने के लिए गुमराह कर रहे हैं। मोदी सरकार ने अपने अब तक के शासन में 566 मुस्लिमों को नागरिकता देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में असमानता का दौर समाप्त करना चाहती है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, वरिष्ठ नेता ज्ञान तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश साहू, अनिल पुंडीर, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, महामंत्री राजवीर भल्ला, नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता, कौशल साहू, जिला मीडिया प्रभारी संजय पुंडीर, सुरेश माहेश्वरी, केके सक्सेना, अनुरोध प्रताप, डॉ. खूब सिंह, शांतनु चौधरी, रामनिवास राजपूत, अनुपम यादव, योगेंद्र चौहान, संजय दुबे, रणवीर सिंह, शिवकुमार भारद्वाज, बबलू ठाकुर, मुकेश वार्ष्णेय, बृजेश उपाध्याय, डीएस पाल, श्यामू यादव, हरि सिंह बघेल, कुलदीप प्रतिहार, डॉ. मिथिलेश राणा, अभिषेक पुंडीर, गौरव पाल, दुष्यंत गुरहार आदि उपस्थित रहे। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें