फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'राम के नाम पर पाप करने वालों को खुद ब्रह्मा भी नहीं बचा सकते', सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

Wed, 01 Jul 2026 11:17 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई केवल भावनाओं के आधार पर नहीं बल्कि ठोस साक्ष्यों के आधार पर ही होनी चाहिए, ताकि न्यायालय में दोषियों को कठोर दंड दिलाया जा सके। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
भाजपा नेता सुधांधु त्रिवेदी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भगवान राम के नाम पर पाप करने वाले बचेंगे नहीं। खुद ब्रह्मा भी उन्हें नहीं बचा सकते। योगी सरकार दोषियों को कठोर दंड देगी। ऐसे लोगों को इस लोक में राजदंड और उस लोक में धर्मदंड दोनों मिलेगा। आगरा आगमन के दौरान राज्यसभा सांसद नवीन जैन के कमला नगर स्थित आवास पर सुधांशु त्रिवेदी ने राममंदिर मामले में सवाल उठा रहे विपक्षी दलों पर हमले किए और उन्हें कटघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन


अयोध्या में चंदा चोरी के मामले में डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि हर रामभक्त के लिए यह बेहद पीड़ादायक है। वह स्वयं भी राम मंदिर आंदोलन से भावनात्मक रूप से जुड़े रहे हैं, इसलिए यह घटना उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी आहत करती है। यूपी सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया और जांच प्रारंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई केवल भावनाओं के आधार पर नहीं बल्कि ठोस साक्ष्यों के आधार पर ही होनी चाहिए, ताकि न्यायालय में दोषियों को कठोर दंड दिलाया जा सके। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि भगवान राम का नाम लेने से पाप कटते हैं, लेकिन यदि किसी ने राम के धाम और राम के नाम पर ही पाप किया है तो उसे न राजदंड से बचाया जाएगा और न ही धर्मदंड से।

राजनीतिक स्वार्थ के लिए विपक्षी उठा रहे सवाल
सांसद नवीन जैन के साथ डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक भगवान श्रीराम के अस्तित्व, अयोध्या और सनातन संस्कृति पर प्रश्न उठाए, वही आज रामभक्ति का प्रदर्शन कर रहे हैं। अदालत में भी जो राम के खिलाफ खड़े हुए, उन्हें रामभक्ति की चिंता करना शोभा नहीं देता। राजनीतिक स्वार्थ के लिए विपक्ष सवाल उठा रहा है। उन्होंने यूपी की बदलती छवि और रक्षा उत्पादन, निवेश की तारीफ की और कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें