फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य के दौरान धूल न उड़े, ढककर करें काम, स्मार्ट सिटी के कार्यों नाराज सांसद ने दिए निर्देश

Sun, 18 Oct 2020 11:50 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सांसद ने स्मार्ट सिटी के काम के दौरान फतेहाबाद रोड पर धूल उड़ने एवं मलबा पड़ा रहने पर नाराजगी प्रकट की। साथ ही धूल के न उड़ने तथा ढककर काम करने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
बैठक के दौरान सांसद एसपी सिंह बघेल एवं अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल की अध्यक्षता में जिलास्तरीय दिशा समिति-जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई। सांसद ने स्मार्ट सिटी के काम के दौरान फतेहाबाद रोड पर धूल उड़ने एवं मलबा पड़ा रहने पर नाराजगी प्रकट की। साथ ही धूल के न उड़ने तथा ढककर काम करने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सांसद ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य समय से पूर्ण करने, वृद्धाश्रमों का निरीक्षण कर पात्र सभी वृद्धजनों को पेंशन सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने, विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों की सूची एवं संचालित विभागीय योजनाओं की सूची सभी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने, सीवर व नालों की बेहतर साफ-सफाई, रोहता-उखर्रा नहर का निरीक्षण कर साफ-सफाई करवाने, किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने, ड्रिप सिंचाई की पद्धति अपनाने एवं कृषि यंत्रों पर उपलब्ध अनुदान योजनाओं का लाभ उठाने के निर्देश दिये। जनपद में बाजरा खरीद क्रय केन्द्र खोले जाने पर भी बल दिया।

इस दौरान विधायक हेमलता दिवाकर, जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह, नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे, मुख्य विकास अधिकारी जे रीभा, परियोजना निदेशक अवधेश कुमार वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

बाजारों में बनें आधुनिक टॉयलेट : विधायक
विधायक पुरुषोतम खंडेलवाल ने नाले व सीवर की साफ-सफाई, पार्कों में बाउंड्रीवाल व सफाई, शहर के प्रमुख बाजारों में आधुनिक टॉयलेट बनाने तथा विधायक रामप्रताप चौहान ने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत विद्युत कनेक्शन सहित अन्य  कार्यों को जल्द पूरा और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

लॉकडाउन में बनाए 24 हजार नए राशन कार्ड
मनरेगा योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में लक्ष्य कुल 25.2 लाख के सापेक्ष 28.36 लाख (113प्रतिशत) मानव दिवस सृजित किये गये। जनपद में कुल 4571 प्रवासी श्रमिकों के सापेक्ष 1209 श्रमिकों द्वारा कार्य की मांग की गई, जिनको कार्य आवंटित कर दिया गया है। लॉकडाउन में 24 हजार नए राशन कार्ड बनाये गये।


जनपद में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनांतर्गत 68 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष 450 आवेदन पत्र संबंधित बैंकों को अग्रसारित किये जा चुके हैं। जिनमें से बैंक द्वारा 88 ऋण आवेदनपत्र 2.47 लाख के स्वीकृत एवं 40 आवेदन पत्रों पर 115.25 लाख के ऋण वितरण की कार्यवाही की जा चुकी है।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ
सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल एवं  विधायक  रामप्रताप चौहान, विधायक हेमलता दिवाकर, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी मिशन शक्ति के अंतर्गत जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।


मिशन को 180 दिवसों तक संचालित किया जायेगा। इसके क्रियान्वयन को मुख्य विकास अधिकारी एवं कमांडेंट 15वीं पीएसी पूनम को शासन द्वारा नामित किया गया है। क्रियान्वयन में बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा एवं प्राविधिक विभाग, महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, युवा कल्याण विभाग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, कृषि विभाग, औद्योगिक विकास, ग्राम विकास एवं पंचायतीराज विभाग, समाज कल्याण विभाग आदि सम्मिलित होंगे।


परियोजना निदेशक हुए पदोन्नत
परियोजना निदेशक (डीआरडीए)  अवधेश कुमार वाजपेयी को डीपीसी में मुख्य विकास अधिकारी/संयुक्त विकास आयुक्त के पद पर पदोन्नति किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें