फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद का बड़ा बयान- पुलवामा आतंकी हमले में शामिल है कोई घर का भेदी

Thu, 21 Feb 2019 03:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमले के बाद की तस्वीर
विज्ञापन

पुलवामा हमले को लेकर आगरा के सांसद और राष्ट्रीय एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले में घर का ही कोई भेदी शामिल है। इसे लेकर पूरी जांच चल रही है। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बयान की भी निंदा की। 

विज्ञापन


जलेसर विधानसभा क्षेत्र के गांव बावसा में सीसी रोड का लोकार्पण करने पहुंचे सांसद और अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पुलवामा हमला सोची समझी साजिश के तहत किया गया। 

उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के काफिले में चल रही बस को टारगेट किया गया। आतंकियों ने उसी बस को टारगेट किया, जो बुलेट प्रूफ नहीं थी। इसे लेकर सरकार पूरी जांच करा रही है। आतंकवाद के खिलाफ पूरी सरकार सेना के साथ खड़ी है। 
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि शहीदों के खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के सबूत मांगने वाले बयान को शर्मनाक बताया। कहा कि पाक पीएम को शर्म आनी चाहिए। आतंकी हमले में इतनी बड़ी संख्या में जवानों ने अपना बलिदान दे दिया, इससे बड़ा सबूत क्या हो सकता है। 

Trending Videos
विज्ञापन

कई गांवों का किया दौरा

सांसद और अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया ने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने गांव गहराना हिम्मतपुर, भूडग़ड्ढा, पिपहरा, बावसा, धनगढ़, ककराला उत्तमगढ़, नगला बरी, निधौलीकलां में लोगों की समस्याएं सुनीं। 

इसके साथ ही गांव बावसा, धनगढ़ और उत्तमगढ़ में सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि जलेसर क्षेत्र के जिन गांवों में ग्राम ज्योति योजना में विद्युतीकरण किया गया है, लेकिन बिजली नहीं पहुंची, वहां 28 फरवरी तक बिजली पहुंच जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें