फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के मंत्री के खिलाफ भाजपा सांसद मैदान में

Sun, 29 Mar 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह के खिलाफ सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल ने मोर्चा खोल दिया है। कोर्ट में विचाराधीन भूमि विवाद के पुराने मामले में उन पर फिर लगाए जा रहे उत्पीड़न के आरोप को इसकी शुरूआत माना जा रहा है। रविवार को सांसद खुद मीडिया को दूसरे मामलों की जानकारी भी देने वाले हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला को शनिवार को पिनाहट के मोहल्ला खिरकिया निवासी निवासी प्रभाकर गुप्ता का चौधरी बाबूलाल को दिया गया पत्र मिला। इसमें गुप्ता ने जमीन के पुराने विवाद में कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने सांसद से मदद की गुहार लगाई है। प्रभाकर का आरोप है कि अरनौटा रोड से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर एक भूखंड और इस पर बना दुकान मंत्री की शह पर पड़ोसी दुकानदार उनसे खाली कराना चाहता है। उन्हें जेल भिजवाया गया। परिवारीजनों को भी जान से मारने की धमकी मिलती है। गुप्ता सुरक्षा और फर्जी मामले से बचाने के लिए राष्ट्रपति को भी पत्र भेज चुके हैं। मामला अदालत में है। प्रभाकर के आरोपों के संबंध में जब कैबिनेट मंत्री से बात करने की कोशिश की गई तो उनके करीबियों ने कहा कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
इस बीच चौधरी बाबूलाल की ओर से शनिवार को ही पत्र जारी हुआ जिसमें उन्होंने कैबिनेट मंत्री के ऐसे ही ‘कारनामों’ की जानकारी देने के लिए रविवार को मीडिया को आमंत्रित किया है। उल्लेखनीय है कि जिस विधानसभा क्षेत्र से अरिदमन सिंह विधायक हैं वह चौधरी बाबूलाल के संसदीय क्षेत्र में आता है। उनमें राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता भी नई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें