दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार जो सब्जबाग दिखाकर बनी थी अब झूठ की मिठाई बन गई है जो अब नहीं बिकेगी।
विरोधियों का सूपड़ा साफ होगा। रविवार को वृंदावन के वात्सल्य ग्राम में एक कार्यक्रम में पहुंचे सूफी गायक और सांसद हंसराज हंस ने मीडिया से रूबरू होते हुए दिल्ली की 'आप' सरकार पर इस तरह निशाना साधा।
सांसद हंसराज हंस ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाया है। पार्टी जहां भी भेजेगी, वहां वह जाएंगे। उन्होंने कहा- हम रूह ए सफर हैं हमें नाम से न पहचान कल और किसी नाम से आ जाएंगे..।
सांसद एवं सूफी गायक हंसराज हंस ने कहा कि जिनका कोई सहारा नहीं उनका सहारा होना रब की प्रवृत्ति है। वह सब महापुरुष हैं जिन्होंने भारत के लिए काम किया।