बूथ स्तर पर विधायक सक्रिय
नगर निगम में मेयर संग 75 पार्षद का लक्ष्य है। प्रत्याशियों के चयन से लेकर वार्ड में बूथ स्तर पर विधायक सक्रिय रहेंगे। संगठन का कैडर ने जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है। मंडल से लेकर महानगर तक सक्रिय लोगों से रायशुमारी हो रही है। दूसरी तरफ भाजपा का मुकाबला सपा, बसपा और कांग्रेस के अलावा नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी से होगा।
दावेदार भी गणेश परिक्रमा में जुटे हैं। एक वार्ड में समीकरण बनाए जा रहे हैं। गोटियां सेट की जा रही हैं। ऐसे में इस बार नगर निगम चुनाव दिलचस्प हो सकता है। आरक्षण पर आपत्तियां व दावों का निस्तारण होने के बाद निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है।
चयन में रहेगी भूमिका
फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने बताया कि प्रत्याशियों के चयन से लेकर रणनीति में पूरी भूमिका रहेगी। भाजपा के अधिक से अधिक प्रत्याशियों को जिताना है। पूरा संगठन मिलकर काम करेगा।
गंभीरता से लड़ेंगे चुनाव
आगरा छावनी के विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि निकाय चुनाव को पूरी गंभीरता से लड़ा जाएगा। ज्यादा से ज्यादा पार्षद जिताने हैं। आरक्षण पर आपित्त व दावों के निस्तारण के बाद रणनीति बनाई जाएगी।
मेयर संग 75 पार्षद का लक्ष्य
आगरा उत्तर के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि नगर निगम में मेयर फिर भाजपा का बनाना है। 75 पार्षद इस बार जिताने हैं। पार्टी का हर छोटा-बड़ा कार्यकर्ता मिलकर काम करेगा। संगठन सर्वोपरि है।