एसएन मेडिकल के नेत्र रोग विभाग में निरीक्षक को जाते विधायक, वार्ड में बैठा कुत्ता
- फोटो : अमर उजाला
विधायक को एसएन मेडिकल कालेज का निरीक्षण में तमाम खामियां मिली। निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी सेंटर देखा। नेत्र विभाग के वार्ड में कुत्ता मिला। वार्ड के पीछे गंदगी की भरमार थी। गंदगी मिलने पर साफ-सफाई के निर्देश भी दिए।
सुबह करीब ग्यारह बजे विधायक ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की अवधि और कार्य प्रगति की जानकारी के बाद नेत्र रोग विभाग पहुंचे। यहां अपनी आंखों की जांच भी कराई।
मरम्मत कार्य का हाल देखने के वक्त वार्ड में कुत्ता मिला, इसके पीछे गंदगी से दुर्गंध आ रही थी। इस पर भड़कते हुए उन्होंने विभागाध्यक्ष को संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई करने को कहा। वार्ड में बिजली का उखड़ा हुआ बार्ड और तारों को हादसे होने की आशंका जताते हुए दुरुस्त कराने को कहा।