शाहगंज क्षेत्र में घर-घर गंगाजल पहुंचाने के लिए नई पाइप लाइन डाली जाएगी। सरकार ने 69.37 करोड़ रुपये की दूसरे चरण की योजना को हरी झंडी दिखा दी है।
डेढ़ साल में 89 किमी लंबी पाइप लाइन डालने का काम पूरा किया जाएगा। इसका लाभ 11 हजार परिवारों को मिलेगा। इससे पहले 127.95 करोड़ की एक योजना को भी स्वीकृति मिल चुकी है।
विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि राज्य सरकार ने शहर में पाइप लाइन डालने के लिए करीब आठ सौ करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। योजना के तीन चरण हैं।