फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: भाजपा विधायक के पुत्र की मौजूदगी में लगाए गए नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के नारे

Mon, 27 Jan 2020 06:11 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा के दौरान लगे गोडसे जिंदाबाद के नारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के गोवर्धन में गणतंत्र दिवस पर युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक के पुत्र भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में विधायक पुत्र की मौजूदगी में नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के नारे लगाए गए। 
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को कस्बा में युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा विधायक कारिंदा सिंह के बेटे सुनील सिंह भी शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे युवाओं ने आपत्तिजनक नारे लगाए। 

युवाओं ने जहां नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में नारेबाजी की और एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) लागू करने की मांग की, वहीं विधायक पुत्र की मौजूदगी में नाथूराम गोडसे जिंदाबाद जैसे आपत्तिजनक नारे भी लगाए गए। 
विज्ञापन


इसका वीडियो वायरल होने पर मामला तूल पकड़ गया। जब इस संबंध में विधायक पुत्र सुनील सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली थी, जिसमें वो शामिल होने गए थे। यह कार्यक्रम उनका नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें