फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने टटोली अयोध्या फैसले से पहले जिले की 'नब्ज', कार्यकर्ताओं को दिये ये निर्देश

Fri, 08 Nov 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और आगरा की उत्तर सीट से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और आगरा की उत्तर सीट से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने जिले का दौरा कर अयोध्या मसले पर आने वाले सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली, उन्हें सख्त हिदायत दी कि कोई भी कार्यकर्ता अति उत्साह में न आए, यदि कोई कार्यकर्ता माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो पुलिस-प्रशासन उससे कानूनी तरीके से निपटेगा।
विज्ञापन


पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह यादव के आवास पर अमर उजाला से वार्ता में पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि राम मंदिर निर्माण को लेकर जल्द ही सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने वाला है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को संयम बरतना चहिए। कोई भी कार्यकर्ता अति उत्साह में कोई ऐसा काम न करे जिससे शहर में अशांति पैदा हो।

बताया कि विभिन्न वर्ग और संगठनों के लोगों से उनकी वार्ता हुई है, सभी को इस निर्णय का सम्मान करने के लिए कहा गया है। निर्णय पक्ष में आए या विपक्ष में सभी को सम्मान करना होगा। उन्होंने समन्वय समिति की बैठक में भी हिस्सा लिया और जिले के हालात जाने। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विक्रमपुर इनाम सिंह, प्रधान राजवीर सिंह, ब्रह्माशंकर शर्मा, देवेंद्र पाल सिंह, अनिल यादव, देवेंद्र भदौरिया, देवेंद्र यादव, वेद प्रकाश, भीम सैन, पप्पू प्रधान, प्रमोद गुप्ता, संजीव जैन, राम अवतार यादव आदि मौजूद रहे। 

संघ ने यह दिए निर्देश
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अयोध्या प्रकरण में कोर्ट का फैसला आने से पूर्व स्वयंसेवकों के लिए गाइड लाइन जारी की है। 
- विचार परिवार के समस्त कार्यक्रम आगामी सूचना तक स्थगित रहेंगे।
- कोर्ट के निर्णय के बाद कोई उत्तेजना न फैले, इस पर स्वयंसेवक निगाह रखेंगे।
- स्वयंसेवक घरों में पांच दीपक जलाकर हवन-भजन करें, सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा।
- असामाजिक तत्वों पर स्वयंसेवक निगाह रखें और इसकी सूचना पुलिस को दें।
- कोई भी जुलूस, आतिशबाजी, नारेबाजी, ढोल-नगाड़ा आदि नहीं बजाया जाएगा।
- सोशल मीडिया पर कोई आपत्ति जनक टिप्पणी, हर्ष और दूसरे धर्म पर टिप्पणी नहीं करेगा।

संघ प्रमुख देंगे भाषण 
अयोध्या पर कोर्ट का फैसला आने के बाद सबसे पहला व्यक्तव्य संघ प्रमुख मोहन भागवत का आएगा। स्वयंसेवकों को ताकीद की गई
है कि उनके भाषण या वक्तव्य के दिशा-निर्देश के बाद ही संघ अगला कदम उठाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें